जरुआखेड़ा चौकी क्षेत्र के सागर–बीना मार्ग स्थित तोड़ा पाली तिराहा के पास बुधवार शाम लगभग 5 बजे हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया।जानकारी के अनुसार नवीन सेन, निवासी सेमरखेड़ी अपनी बाइक से नरयावली की ओर जा रहे थे। तभी तोड़ा पाली तिराहा के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।