जमुई: धनार गांव में ससुराल वालों ने नवविवाहिता की फांसी लगाकर हत्या की, पुलिस जांच में जुटी, शव का कराया गया पोस्टमार्टम
Jamui, Jamui | Mar 5, 2025 धनार गांव में बुधवार की सुबह करीब 10:00 बजे दहेज लोभी ससुराल वालों ने नवविवाहिता तन्नू कुमारी की फांसी लगाकर हत्या कर दी और बिना पुलिस व नैहर वालों को सूचना दिए साक्ष्य मिटाने के लिए शव को छुपाने का प्रयास करने लगे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मृतका के शव का शाम 4:00बजे सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। वहीं ससुराल वाले फरार हो गए।