जमुई: ख़ैरा बाजार में बाइक से गिरकर महिला घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Mar 5, 2025 जमुई जिले के ख़ैरा बाजार में बुधवार की दोपहर 12:30 बजे तेज रफ्तार बाइक से गिरकर एक महिला बुरी तरह घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर द्वारा महिला का इलाज किया जा रहा है। घायल महिला की पहचान ख़ैरा थाना क्षेत्र के दाबिल गांव निवासी मुरारी शर्मा की पत्नी सुकमा देवी के रूप में हुई है।