बाड़मेर: बाड़मेर शहर राजपुरोहित समाज छात्रावास से रवाना हुआ श्री खेतेश्वर पैदल यात्रा संघ 8 मार्च को बालोतरा के आसोतरा पहुंचेगा
Barmer, Barmer | Mar 5, 2024 बाड़मेर राजपुरोहित समाज द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाड़मेर से बालोतरा स्थित ब्रह्मधाम आसोतरा के लिए श्री खेतेश्वर पैदल यात्रा संघ रवाना किया गया।इस संघ को बाड़मेर एसपी नरेंद्र सिंह मीणा ने पैदल यात्रियों का माल्यार्पण कर रवाना किया।इस संघ में में 400 से अधिक राजपुरोहित समाज के पैदल यात्री शामिल है यह आगामी 8 मार्च को शिवरात्रि के दिन आसोतरा पहुंचेगा