रांची।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने कहा है कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए। उप चुनाव को प्रभावित करने वाले सभी अवैध गतिविधियों पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाना सुनिश्चित करें।