गोहद: क्षमावाणी पर्व के अवसर पर गोहद चोराहा के मुख्य मार्गों से निकाली गई भगवान की शोभायात्रा
Gohad, Bhind | Sep 27, 2026 दशलक्षण पर्व के समापन तथा क्षमावाणी पर्व के अवसर पर रविवार को 6 बजे गोहद चोराहा स्टेशन रोड,गोहद रोड,भिंड रोड सहित नगर के मुख्य मार्गो से हर्ष उल्लास के साथ भगवान की शोभायात्रा निकाली गई।तथा मंदिर जी में भगवान का अभिषेक और शांति धारा संपन्न की गई।इस दौरान लगभग 3 सैकड़ा लोग मौजूद रहे।