गोला: नगर पंचायत गोला मे स्थित सुंदरम लांन मे भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक का हुआ आयोजन, चिल्लूपार के विधायक रहे मौजूद
Gola, Gorakhpur | Apr 30, 2024 नगर पंचायत गोला में स्थित सुंदरम लांन में मंगलवार को बांसगांव लोकसभा क्षेत्र के चिल्लूपार विधानसभा मंडल के भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य गोरखपुर जिले के प्रभारी सलिल बिश्नोई जी रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि चिल्लूपार विधानसभा के विधायक राजेश त्रिपाठी जी रहे।