गोला: गोला क्षेत्र के लमतिया गांव मे अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर विग्रेड की टीम
Gola, Gorakhpur | Apr 30, 2024 गोरखपुर जनपद के गोला तहसील अंतर्गत आने वाले गोला थाना क्षेत्र के लमतिया में मंगलवार की देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने के कारण का कुछ पता नहीं चल सका। स्थानीय लोगों ने आग लगने की जानकारी गोला थाने की पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम को दी। सूचना मिलते ही पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई।