आगामी एनडीए चुनावी सभा में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। शनिवार को सिमरी बख्तियारपुर के उच्च विद्यालय मैदान में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर, नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी, बख्तियारपुर थानाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने सुरक्षा का जायजा लिया।