जमुई: जखराज स्थान के पास मैजिक वाहन पलटने से दो लोग घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | May 13, 2026 जखराज स्थान के पास तेज रफ्तार मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में मैजिक वाहन पर सवार 10 लोगों में से दो लोग घायल हो गए, जबकि अन्य लोग बाल- बाल बच गए। दोनों घायलों को परिजन द्वारा मंगलवार की देर रात 10:30 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर की निगरानी में दोनों का इलाज चल रहा है।