पीरो: पीरो में स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई ताकत, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने कई उप स्वास्थ्य केंद्रों का किया उद्घाटन
Piro, Bhojpur | May 26, 2026 पीरो क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा ने पीरो प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केंद्रों का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने फीता काटकर केंद्रों को आम जनता के लिए समर्पित किया।