जमुई: अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध में शहर की दुकानें रहीं बंद, व्यवसायियों ने एसडीएम से की शिकायत
Jamui, Jamui | May 8, 2026 नगर परिषद द्वारा चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध में शुक्रवार 12 बजे से 4 बजे तक शहर के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। कचहरी चौक से महाराजगंज चौक तक अधिकांश दुकानों के शटर गिरे रहे। व्यवसायियों ने नगर परिषद की कार्रवाई को एकतरफा बताते हुए विरोध जताया। दुकानदारों का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम सौरव कुमार से मिला और समस्याएं रखीं।