दुर्गावती: कोट्स गांव के पास शिक्षक के साथ हुई मारपीट के मामले में पीड़ित ने थाने में दी तहरीर
दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोट्सा में कार्यरत शिक्षक रविकांत तिवारी जो विद्यालय बंद होने के बाद अपनी कार से अपने आवास पर जा रहे थे। कुछ लोगों के द्वारा बीच रास्ते में कोट्सा गांव के पास मारपीट की गई एवं गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पीड़ित शिक्षक के द्वारा शुक्रवार की दोपहर 3:00 बजे दुर्गावती थाने में तहरीर दी गई।