राजपुर: राजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अलग अलग-अलग स्थानों से 338.08 लीटर शराब किया बरामद
Rajpur, Buxar | Jul 8, 2026 राजपुर थाना क्षेत्र में शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से कुल 338.08 लीटर अवैध शराब बरामद की है। हालांकि पुलिस की दबिश की भनक लगते ही तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहे। राजपुर थानाध्यक्ष निवास कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उतड़ी एवं पलिया गांव में अवैध शराब रखी गई है।