परसिया: न्यूटन में ऑटो ने घर के सामने खड़े बुजुर्ग को मारी टक्कर, सिवनी से ससुराल आए व्यक्ति की मौत
न्यूटन के वार्ड क्रमांक दो में घर के सामने खडे बुजुर्ग को आटो ने टक्कर मार दियां इस दुर्घटना में बुजुर्ग की मौत हो गई। सोमवार की सुबह नौ बजे शव का पोस्टमार्टम कराया गया। कार्तिक उंराव हास्पिटल में बुजुर्ग की मौत हुई।घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार मृतक तखत राय उम्र 61 साल सिवनी के निवासी है। उनका ससुराल न्यूटन के र्वाउ क्रमांक दो में है।