हज़ारीबाग: शौचालय की होगी मरम्मत, स्टेडियम में चलेगा सफाई अभियान: मेयर अरविंद राणा
हजारीबाग के बाबू वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में जल्द ही शौचालय की मरम्मत और पूरे परिसर की साफ-सफाई का कार्य कराया जाएगा। निरीक्षण के दौरान मेयर अरविंद राणा ने कहा कि खिलाड़ियों और आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक कार्य शीघ्र शुरू कराने का निर्देश दिया, ताकि स्टेडियम स्वच्छ और सुविधाजनक बन सके।