बंजरिया: पंचरुखा मध्य पंचायत के गोबरी में बांध निर्माण के लिए सड़क निर्माण का कार्य शुरू हुआ
पंचरुखा मध्य पंचायत के गोबरी में बांध निर्माण के लिए सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। गुरुवार सीओ रोहन रंजन सिंह ने बताया कि युद्धस्तर पर कार्य शुरू है। ग्रामीणों के द्वारा कार्य को रोका गया था, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा समझा बुझा दिया गया। जल संशाधन सिकरहना नदी पर बांध निर्माण का कार्य कर रही है,जिसका विरोध सिसवनिया गांव के लोग कर रहें हैं।