बर्फ की सफेद चादर से ढका केदारनाथ धाम, बर्फबारी के बीच भी श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार
चारों ओर बिखरी रजत आभा को देखकर मंत्रमुग्ध हो रहे यात्री, शुक्रवार को भी जनपद में मौसम खराब
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। चारों ओर फैली बर्फ से धाम की खूबसूरती देखते ही बन रही है। शुक्रवार को भी धाम में बर्फबारी जारी रही। खराब मौसम और बढ़ती ठंड के बावजूद बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ है। बर्फ से ढकी चोटियों और धाम के नजारे को देखकर यात्री मंत्रमुग्ध हो रहे हैं।