घाघरा: दुर्गा पूजा समिति चांदनी चौक घाघरा द्वारा निर्मित पूजा पंडाल का आईआरएस की अपर आयकर आयुक्त ने फीता काटकर किया उद्घाटन
Ghaghra, Gumla | Oct 17, 2026 श्री दुर्गा पूजा समिति चांदनी चौक, घाघरा द्वारा निर्मित दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन भारतीय राजस्व सेवा की अपर आयकर आयुक्त निशा उरांव ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने मां जगत जननी दुर्गा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और क्षेत्र में सुख-शांति, अमन, खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की।