गोरखपुर: बच्चों की आड़ में चोरी, 6 दिन में दूसरी बाइक लेकर फरार हुआ दंपति, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में बाइक चोरों का एक ऐसा गैंग सक्रिय दिखाई दे रहा है, जिसने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। हैरानी की बात यह है कि चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए पति-पत्नी अपने बच्चों को भी साथ लेकर पहुंच रहे हैं। अब 6 दिन के भीतर दूसरी बाइक चोरी की घटना सामने आई है, जिसकी पूरी तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। ताजा मामला मेडिकल रोड स्थि