शास्त्री जी की जयंती पर GKC ने किया वृक्षारोपण
पर्यावरण संरक्षण और महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प
डेस्क- रोहित सिंह शौर्या
सिवान। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर सिवान के प्रसिद्ध राजेंद्र पार्क में ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (GKC), सिवान परिवार के तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं शहर में हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने लाल बहादुर शास्त्री जी के विचारों और उनके सादगीपूर्ण जीवन को याद करते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
अध्यक्ष नीलेश वर्मा ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए GKC सिवान के अध्यक्ष नीलेश वर्मा ने कहा कि महापुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि केवल उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करने से नहीं, बल्कि उनके विचारों को अपने व्यवहार और कार्यों में उतारने से होगी। लाल बहादुर शास्त्री जी ने सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधा लगाने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, स्वस्थ पर्यावरण और बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को वर्ष में कम से कम कुछ पौधे लगाकर उनकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए।
ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस ने प्रशासन से यह भी अपील की कि सिवान शहर में लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा स्थापित करने के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराया जाए, ताकि उनकी स्मृति शहर से जुड़ सके और युवा पीढ़ी उनके जीवन एवं राष्ट्रसेवा से प्रेरणा ले सके।
कार्यक्रम में GKC के उपाध्यक्ष विनोद श्रीवास्तव, महासचिव विकास आनंद, सचिव कुमार प्रशांत, राकेश सहाय, सह सचिव अजीत कुमार सिन्हा, मुख्य मीडिया प्रभारी आकाश कुमार, पुष्कर कुमार, पीयूष आनंद, अमरेश कुमार श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव एवं आनंद शंकर श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर डेनियल सोशल वर्क ग्रुप की ओर से पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने समाजसेवा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा बनाने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।
Ziradei, Siwan | Oct 2, 2026