छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला कार्यालय परिसर में राज्य स्थापना दिवस गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर जिला कार्यालय परिसर में स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने माल्यार्पण कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इसके पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने छत्तीसगढ़ की अस्मिता, गौरव और सांस्कृतिक पहचान के प्रतीक राज्यगीत ‘अरपा पैरी के धार’ का सामूहिक गायन किया।
#CGRajyotsav_2026 #छत्तीसगढ़_राज्योत्सव_2026
5 views | Dhamtari, Chhattisgarh | Nov 1, 2026