कुचायकोट: बिंदवलिया पेट्रोल पंप के पास पुलिस ने एक बोलेरो से भारी मात्रा में शराब के साथ दो महिलाओं समेत तीन को किया गिरफ्तार
गोपालगंज जिला के कुचायकोट थाने के पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के बिंदवालिया पेट्रोल पंप के समीप से एक बोलेरो गाड़ी सवार दो महिला समेत तीन लोगों को भारी मात्रा में शराब के साथ गिरफ्तार किया है जिसकी जानकारी स्थानीय सूत्रों के द्वारा आज बृहस्पतिवार को शाम 6:30 बजे दी गई बताया गया कि शराब को छुपाने के लिए बोलेरो में तहखाना बनाकर रखा गया था।