खंडवा नगर: खंडवा हादसा: मंत्री डॉ. विजय शाह ने घायलों से मुलाकात की, आर्थिक सहायता के चेक दिए
खंडवा ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे के घायलों से मिलने पहुंचे जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह। घायल सोनू, मंजुला और राजेश का हालचाल जानकर रेडक्रॉस से आर्थिक सहायता के चेक दिए। अधूरी पढ़ाई छोड़ चुकी सोनू-मंजुला को छात्रावास में प्रवेश दिलाने के निर्देश दिए। अस्पताल में गंदगी देख डीन को सफाई के निर्देश दिए। यह जानकारी शनिवार दोपहर 1 बजे के लगभग मिली है।