मंझनपुर: बलीपुर में अराजक तत्वों ने घर में लगाई आग, गृहस्थी का सामान जलकर हुआ राख
कौशांबी जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के बलीपुर मजरा नारा गांव में अराजकतत्वों ने एक घर में आग लगा दी। घटना में गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। घटना के बाद से पीड़ित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।