मंझनपुर: होली से पहले मंझनपुर क्षेत्र में एसडीएम और सीईओ ने होलिका दहन स्थल और शराब की दुकानों का किया निरीक्षण, दिए दिशा निर्देश
मंझनपुर तहसील क्षेत्र में एसडीएम मंझनपुर आकाश सिंह और कौशांबी क्षेत्र अधिकारी अभिषेक सिंह ने इलाके के कई होलिका दहन स्थल और शराब की दुकानों का शनिवार को निरीक्षण किया है। होली में होने वाली हुड़दंग से पहले ही अधिकारियों ने मुख्य दिशा निर्देश देते हुए शराब की दुकानों पर जाकर संचालकों से कहा कि नियमानुसार ही शराब की बिक्री करें ताकि कानून व्यवस्था बरकरार रहे।