बंजरिया: दहेज हत्या के आरोप में बंजरिया पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेजा
दहेज हत्या के तीन आरोपियों को बंजरिया पुलिस गिरफ्तार कर रविवार दो बजे न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष बंजरिया ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी थाना क्षेत्र के बंजरिया पंडाल का अमन मियां उर्फ अमन अंसारी,सोएल मियां उर्फ सोहैल अंसारी व सुगुन नेशा है।तीनो के खिलाफ स्थानीय थाना में कांड संख्या 383/26 के तहत दहेज उत्पीड़न व हत्या का आरोप लगा प्राथमिकी दर्ज हुई थी।