गोइलकेरा: सिलफोड़ी गांव में हरि संकीर्तन के लिए निकाली गई कलश यात्रा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
सिलफोड़ी गांव में जय माँ पाऊड़ी समिति के तत्वाधान में हरि संकीर्तन को लेकर रविवार को कलश यात्रा निकाली गई। मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा नेता डॉ.विजय सिंह गागराई उपस्थित हुए। इस मौके पर कलश लेकर श्रद्धालु स्थानीय नदी पहुंचे जहां से कलश में जलभरकर कीर्तन स्थल लाया गया। मौके पर बड़ी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु मौजूद थे।