कन्नौज: संभल में हुई हिंसा के बाद जिले में पुलिस अलर्ट, एसपी ने भारी पुलिस फोर्स के साथ शहर में की गश्त
रविवार की शाम कन्नौज शहर क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद भारी पुलिस फोर्स के साथ गश्त पर निकले। सदर कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में पुलिस अधीक्षक ने पहुंच कर जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस की यह गश्त संभल में हुई हिंसा की घटना के बाद देखी गई।