कन्नौज: पाल चौराहा पर यातायात प्रभारी आफाक ने चैकिंग अभियान के दौरान 24 वाहनों पर की कार्रवाई
कन्नौज जिले में यातायात पुलिस द्वारा ओवरलोड के खिलाफ चैकिंग अभियान चलाया गया है। यातायात प्रभारी आफाक खान ने 24 वाहनों के चालान किए जिसमे एक वाहन को सीज किया है। जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया था। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देश यह अभियान चलाया गया है।