कन्नौज: रविवार को जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार ने गौवंश संरक्षण के मुद्दे पर कलेक्ट्रेट में बैठक की
कन्नौज जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में गौशाला/गोवंश संरक्षण के संबंध में बैठक की है। बैठक के दौरान डीएम ने कहा, सभी गौशालाओं में ठंड को लेकर सभी व्यवस्था पूर्ण होनी चाहिए। कोई भी गोवंश भीगना नहीं चाहिए और ठंडी हवा न लगने पाए, गौवंश को लेकर किए गए जिओ टैग और नॉन जिओ टैग वाले गौवंशों की जानकारी मांगी गई है।