कन्नौज: जिले के 3 बच्चों ने दिल्ली में आयोजित कराटे की राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक
तालकटोरा इनडोर स्टेडियम नई दिल्ली में आयोजित प्रथम फेडरेशन कप नेशनल प्रीमियर लीग एवं यूथ लीग में कन्नौज के 3 खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन किया है। 19 नवंबर 2024 से 23 नवंबर 2024 तक कराटे ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया द्वारा यह प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया था। ध्रुव शर्मा, अनमोल सिंह और सार्थक प्रकाश ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल किया है।