अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के पदाधिकारी एवं सदस्यगण, साथ ही प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार राय ने अपने समर्थकों और ग्रामीणों के साथ मिलकर मानिक चंद्र साधु बाबा को श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा में उपस्थित सभी लोगों ने भावपूर्ण श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके आदर्शों और समाजसेवा के कार्यों को याद किया तथा उनके बताए मार्ग चलने का संकल्प लिया