गोरखपुर: छात्रनेता के घर फायरिंग केस में नया मोड़, मुख्य आरोपी का एक और मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
गोरखपुर में छात्रनेता के घर फायरिंग और हमले के मामले में अब एक और चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। इस वायरल वीडियो में मुख्य आरोपी आर्थक प्रताप सिंह एक युवक को कमरे में बंद कर डंडे से बेरहमी से पीटता दिखाई दे रहा है। वीडियो में उसके साथी भी युवक के साथ मारपीट करते नजर आ रहे है।