डिंडौरी: शहपुरा विधायक अमरपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के हल्दी मंडप कार्यक्रम में जमकर नाचे, वीडियो वायरल
शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे अमरपुर में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के हल्दी मंडप के रस्मो में वर वधु के परिवार एवं रिश्तेदारों के साथ पारंपरिक गीत संगीत और देसी नगाड़ा के धुन पर जमकर नाचे जिसका वीडियो गुरुवार सुबह 11:00 बजे से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। शहपुरा विधायक ने शादी विवाह के आयोजन को लेकर कहा कि यह हमारी परंपरा का हिस्सा है ।