हरलाखी: खिरहर थाना परिसर में विदाई समारोह का आयोजन कर सब इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ओझा के स्थानांतरण होने पर दी गई विदाई
हरलाखी प्रखंड के खिरहर थाना परिसर में थानाध्यक्ष सुप्रिया कुमारी की अध्यक्षता में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सब इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ओझा के पटना स्थानांतरण होने पर मिथिला परम्परा के अनुसार पाग दोपता माला पहनाकर व अंग वस्त्र धार्मिक ग्रंथ भेटकर विदाई दी गयी। विदाई समारोह में खिरहर थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी व गंयमान्य लोग उपस्थित थे।