खेरागढ़: सैंया में नहर के पानी को लेकर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, कई लोग हुए घायल
Kheragarh, Agra | May 27, 2026 सैंया थाना क्षेत्र में नहर के पानी को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। जानकारी के अनुसार, खेतों की सिंचाई के लिए पानी छोड़ने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। आरोप है कि एक पक्ष ने पानी रोककर अपनी ओर मोड़ लिया, जिसके बाद कहासुनी बढ़ गई। सुबह करीब सात बजे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडे, फावड़ा, फरसा व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मारपीट में कई लोग