बीकानेर: बीकानेर जनसुनवाई में UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने शिकायतकर्ता युवक पर भड़के
बीकानेर। जनसुनवाई के दौरान शिकायत लेकर आए युवक पर UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा भड़क गए। मंत्री ने युवक को तथ्यों के साथ बात रखने को कहा और बोले कि वे कल से लगातार जनसुनवाई कर रहे हैं, तो अब हंगामा क्यों? खर्रा ने कहा कि पेट में दर्द था तो उसी समय बताना चाहिए था।