जलालाबाद: गंगा एक्सप्रेस-वे पर आवारा पशुओं का वीडियो वायरल, सपा नेता राजपाल कश्यप ने सुरक्षा पर उठाए सवाल
शाहजहांपुर। जलालाबाद क्षेत्र में निकलने वाले गंगा एक्सप्रेस-वे पर आवारा पशुओं के घूमने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य राजपाल कश्यप ने अपने फेसबुक पेज पर करीब 3 मिनट 15 सेकंड का वीडियो साझा कर एक्सप्रेस-वे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए