रुद्राक्ष नेत्रालय के निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ
छोटकी सनदिया (भोजपुर): रुद्राक्ष नेत्रालय द्वारा गुरुवार को सनदिया पंचायत के छोटकी सनदिया स्थित मुखिया हरेन्द्र प्रसाद यादव के आवास पर एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में सनदिया एवं आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीणों (महिलाओं, पुरुषों, बुजुर्गों व युवाओं) ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा अपनी आंखों की जांच कराकर चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया।
Arrah, Bhojpur | Aug 6, 2026