वारासिवनी: महापंचायत की घोषणाएं लागू करने और नियमितीकरण की मांग को लेकर अतिथि शिक्षकों ने विधायक विवेक विक्की पटेल को सौंपा ज्ञापन*
अतिथि शिक्षकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह के नाम विधायक विवेक पटेल को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने महापंचायत में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किए गए नियमितीकरण,मानदेय वृद्धि व सामाजिक सुरक्षा संबंधी वादों को पूरा करने की मांग की विधायक ने कहा कि वे विधानसभा सत्र में यह मुद्दा उठाकर सरकार का ध्यानकर्षण करेंगे