कोंडागांव: ओडारगांव में आयोजित सहयोग चौपाल में पुलिस अधिकारी पहुंचे, ग्रामीणों को साइबर ठगी और कानूनों की दी जानकारी
कोंडागांव जिला अंतर्गत थाना अनंतपुर क्षेत्र के दूरस्थ ग्राम ओडारगांव में आज शनिवार दोपहर 2 बजे पुलिस विभाग द्वारा "सहयोग चौपाल" का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा के निर्देशन एवं थाना प्रभारी गोपेन्द्र पटेल के नेतृत्व में आयोजित चौपाल में सरपंच, पंच, गायता, पुजारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। चौपाल के दौरान ग्रामीणों से गांव की समस्याओं