जमुई: समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय में लगाया गया जनता दरबार, 17 फरियादियों ने एसपी से लगाई गुहार
Jamui, Jamui | Aug 1, 2024 समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय में गुरुवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया है। जिसमें गुरुवार को जिले के चकाई,झाझा,सोनो,खैरा,जमुई सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों से 17 फरियादियों ने एसपी को आवेदन देकर गुहार लगाई है। वहीं एसपी शौर्य सुमन ने सभी फरियादियों की फरियाद बारी-बारी से सुनने के बाद उसे जल्द निपटारे का भरोसा दिलाया है।