चरपोखरी: चरपोखरी में गोलीकांड के बाद पुलिस ने तेज की सख्ती, फरार आरोपियों के घर चिपकाया गया इश्तिहार
नगरी गांव में हुए चर्चित सरपंच पति गोलीकांड मामले में फरार चल रहे दो अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। चरपोखरी थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों के घर पर इश्तिहार चिपकाया । मंगलवार को दोपहर करीब 2 बजे बताया गया की मलौर गांव निवासी शनि शर्मा तथा नगरी गांव निवासी बृजेश कुमार फल चल रहे हैं।