धोरैया: डीएम के निर्देश पर अधिकारियों ने धोरैया के गोदामों में धान अधिप्राप्ति कार्य का किया भौतिक सत्यापन
धान अधिप्राप्ति की प्रगति की जांच विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा की गई. शुक्रवार की दोपहर करीब 1 बजे बीडीओ ने बताया कि उनके द्वारा बटसार, घसिया, चंदाडीह आदि पैक्स में 31 मार्च तक ऑनलाइन प्रदर्शित धान अधिप्राप्ति की मात्रा का भौतिक सत्यापन किया. जांच में कुल 2558 मीट्रिक टन लक्ष्य के अनुरूप अधिप्राप्ति हुई. इसमें से 1140 मीट्रिक टन मिलों तक प्रेषित हो चुका है.