साइड में खड़ी गाड़ी देख पुलिसकर्मी निभा रहे थे अपनी ड्यूटी
वायरल वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। सड़क किनारे खड़ी गाड़ी को देखकर उन्होंने रूटीन चेकिंग के तहत आकर देखा कि गाड़ी में कोई है या नहीं और सुरक्षा के लिहाज से जानकारी ले रहे थे।
इस दौरान उन्होंने सामान्य वीडियो/फोटो बनाना शुरू किया था, चालान करने का कोई उद्देश्य नहीं था। गाड़ी के ड्राइवर को लगा कि बिना मर्जी फोटो क्यों ले रहे हैं, इसको लेकर हल्की नोकझोंक हुई। पुलिसकर्मी ने स्पष्ट किया कि चालान करने का उनका अधिकार नहीं है।
नए पुलिसकर्मी हैं, पूरी जानकारी न होने से ऐसी स्थिति बनी। पुलिस का उद्देश्य केवल सुरक्षा और जागरूकता है।
आमजन से अपील है कि पुलिस का सहयोग करें, सड़क पर गाड़ी खड़ी होने पर पुलिस चेकिंग करना उनकी ड्यूटी का हिस्सा है।
#UPPolice #PositiveNews #PoliceDuty #Awareness #DDMNewsLive
Firozabad, Firozabad | Sep 3, 2026