खिजरसराय: पिकअप लूट कांड में 4 वर्षों से फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
खिजरसराय थाना की पुलिस ने पिकअप लूटकांड के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी पिछले चार वर्षों से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था। थानाध्यक्ष दिनेश महतो ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 जून 2022 को थाना क्षेत्र के अइमा पुल के पास रात्रि करीब 1 बजकर 10 मिनट पर अपराधियों ने एक मुर्गी लदे पिकअप वाहन लूटकर फरार हो गया था।