हज़ारीबाग: कारीगर मुस्लिम, आस्था राम: 100 फीट के झंडे ने दिया एकता का सबसे बड़ा संदेश
हजारीबाग के खुटरा गांव में रामनवमी के मौके पर 100 फीट ऊंचा हनुमान ध्वज लहराया, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया। खास बात यह है कि इस भव्य झंडे को एक मुस्लिम कारीगर ने तैयार किया, जो हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल बन गया। गांव में उमड़ी भीड़ और गूंजते जय श्रीराम के नारों के बीच यह संदेश साफ दिखा—धर्म अलग हो सकते हैं, लेकिन दिलों की एकता ही असली ताकत है।