तारानगर: तारानगर पुलिस ने नशाखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की, 35 KG अवैध डोडा पोस्त सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, स्वीफ्ट कार की जब्त
तारानगर थाना पुलिस ने नशा खोरी के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करते हुए रविवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 35 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त सहित डोड पोस्त तस्करी में प्रयुक्त वाहन स्वीफट कार को जब्त करने की कार्यवाही की है। थानाधिकारी सतपाल बिश्रोई ने बताया कि स्वीफट कार 79-6733 में दो आरोपी डोडा पोस्त तस्करी कर रहे थे। विशेष भूमिका डीएसटी टीम की रही।