चित्तौड़गढ़: सूरजपोल के जंगल में आग से मचा हड़कंप, सूखे पेड़ के साथ हवा से तेजी से फैलती गई आग, 4 घंटे में पाया जा सका काबू
सूरजपोल गांव के पास जंगल में लगी आग से हडकंप मच गया। कई पेड़ जलकर राख हो गए। फायर ब्रिगेड की टीम को भी आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। लगभग 4 घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। देखते ही देखते आग तेजी से फैलती गई। जंगल में काफी सूखे पेड़ हैं जिससे हवा के साथ आग तेजी से आगे बढ़ गई। कुछ लोगों ने धुआं उठते देखा तो फायर ब्रिगेड को सूचना दी।